पाकिस्तान पर जबरदस्त जीत के बाद जहां पूरे देश में लोग जश्न में डूबे रहे, वहीं धोनी के ससुराल में भी पूरे जोश के साथ मनाया गया। तस्वीरें देखकर आप खुद ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
dhoni
आईसीसी चैंपियन ट्राफी में पूल बी में भारत के पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट मैच जीतने से धोनी के ससुरात यानी देहरादून शहर आतिशबाजी से गूंज उठा। बता दें कि शनिवार को मैच शुरु होने से पहले धोनी के ससुरालवालों की तरफ से उनके लिए खास पैगाम भी भेजा गया था। मैच शुरू ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकांश दर्शक टीवी पर चिपके रहे।
विज्ञापन
3 of 6
dhoni
कामकाजी लोग भी मोबाइल पर अपडेट लेते नजर आए। हालांकि, बारिश के चलते बार-बार मैच बाधित होने से दर्शकों को काफी लंबे समय तक टीवी के सामने बैठना पड़ा।
4 of 6
dhoni
भारत-पाकिस्तान के मैच पर दुनियाभर के दर्शकों के साथ देहरादून के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भी लगी थी। रविवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण दर्शक मैच शुरू होने से पहले टीवी के सामने बैठ गए।
विज्ञापन
5 of 6
dhoni
पाकिस्तान के टॉस जीतने से दर्शकों को झटका लगा। पिच में नमी के चलते पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता देते ही दर्शकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ताबड़तोड़ बैटिंग से दर्शक झूमते नजर आए। विराट कोहली, युवराज सिंह और पांड्या के चौकों और छक्कों ने दर्शकों में जोश भर दिया। टीम इंडिया के मैच जीतते ही शहर में जगह जगह आतिशबाजी हुई।