फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Tunnel Landslide: अचानक आया मलबा और पानी का सैलाब, सुरंग में काम कर रहे मजदूर फंसे, तस्वीरों में देखें

Thu, 13 Aug 2026 08:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

Chamoli Tunnel Landslide News: चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड के चमोली में देर शाम निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया। विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक मात्रा में मलबा और पानी आ गया। मलबा और पानी इतनी तेजी से आया कि करीब 28 मजदूर अंदर ही फंस गए। जिसमें से 18 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इनमें से चार की मौत हो चुकी है। 13 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अभी भी 10 मजदूरों की तलाश जारी है।

Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; VPHEP की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; 18 मजदूर अंदर फंसे, दो को निकाला

विज्ञापन

2 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने जिला अस्पताल में बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे। उस समय करीब 16-17 लोग टनल में मौजूद थे। अचानक करीब 150 मीटर दूर भारी भूस्खलन हुआ और मलबा, पानी व पत्थर तेज गति से टनल के अंदर घुस आया।

विज्ञापन

3 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धक्के से कई लोग दूर जा गिरे जबकि कुछ लोग मलबे में दब गए। ओडिशा निवासी जगेश्वर ने बताया कि वह टनल से निकलने वाले पानी को पंप के जरिये बाहर भेजता है। शाम करीब 6 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जो बेहद भयावह थी। इसी दौरान टनल की बिजली भी गुल हो गई। हादसे के समय वह घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर था।

4 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा और पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें