फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: सेरा में आसुओं का सैलाब; विपदाओं से घिरी बिटिया विदा...सादगी से विवाह, अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

Thu, 25 Sep 2025 07:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

चमोली में बीते दिनों आई आपदा ने लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ कर दिया। जिस वजह से सादगी के साथ नीमा का विवाह संपन्न हुआ। आपदा में परिवार की जमापूंजी चली गई।

विज्ञापन
1 of 5
बेटी की विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मोक्ष गदेरे की बाढ़ में मकान और शादी का सामान बह जाने के बाद सेरा गांव के महिपाल सिंह गुसांई की बेटी नीमा की शादी बुधवार को गोपेश्वर के एक बरातघर में संपन्न हुई। आपदा का दर्द समेटे बेटी नीमा को विदा करने गांव के सभी आपदा प्रभावित और नाते-रिश्तेदार पहुंचे हुए थे। अपना दर्द भुलाकर मायके पक्ष के लोगों ने बिटिया को विदा किया।

इस दौरान वहां मौजूद हर बराती की आंखें छलक उठीं। 17 सितंबर की रात को धुर्मा गांव की पहाड़ियों पर बादल फटने के बाद आए सैलाब ने मोक्ष गदेरे को रौद्र रूप में तब्दील कर दिया। गदेरे के तेज बहाव में सेरा गांव में आठ मकान बह गए, जबकि अन्य मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। महिपाल सिंह का मकान भी इस आपदा में बह गया।

विज्ञापन

2 of 5
गोपेश्वर में आयोजित शादी समारोह में विदा होती दुल्हन नीमा गुसांई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

23-24 सितंबर को बेटी नीमा की शादी कलसीर डाडों (पोेखरी) गांव के गौरव सिंह के साथ तय हुई थी।

विज्ञापन

3 of 5
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा था लेकिन इस सैलाब में मकान बह जाने से परिवार पूरी तरह से टूट गया था लेकिन नाते रिश्तेदारों ने हौंसला दिया तो गोपेश्वर में बिटिया की शादी सादे समारोह के साथ संपन्न हुई।

4 of 5
चमोली -बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार को अपराह्न पांच बजे बरात पोखरी के लिए रवाना हुई। आपदा प्रभावित महिपाल गुसांई की बेटी की शादी में जिला स्तरीय अधिकारी भी जुटे। जिला जज के साथ ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी के साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने विवाह समारोह में पहुंच कर दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कुदरत की मार और इंसानी लापरवाही से मुसीबत बन रहा भूधंसाव का बड़ा कारण, कम समय में बारिश भी अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपदा प्रभावित महिपाल गुसांई का कहना है कि घर बह जाने के बाद हिम्मत टूट गई थी लेकिन नाते-रिश्तेदारों ने हौंसला दिया। विवाह समारोह को संपन्न कराने में सभी का सहयोग मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें