गिरफ्तार आरोपी भाष्कर महाजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हादसे की प्राथमिक जांच के आधार पर अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी कई स्तरों पर लापरवाही सामने आई हैं। लापरवाही भी सिर्फ सुरक्षा-मानकों की अनदेखी की ही नहीं है। प्लांट के संचालन और सुपुर्दगी के स्तर से ही लापरवाही शुरू हो गई थी। कर्मचारियों को रखने, प्लांट का संचालन, सुरक्षा उपकरण और उपाय आदि के बारे में कंपनी और विभाग के बीच करार हुए थे।