22 अगस्त की रात को अचानक आई आपदा के दौरान लोगों को अलर्ट करने के लिए प्रेम बुटोला सीटी बजा रहे थे और अन्य लोग भी हल्ला कर रहे थे तभी अचानक पहाड़ी से मलबा आया और प्रेम मलबे के साथ करीब 100 मीटर नीचे बह गए।
घायल प्रेम बताते हैं कि बड़ी मुश्किल से वो घुटनों के सहारे रेंगकर कुछ दूरी तक पहुंचे। जहां कुछ लोगों ने उन्हें देखा लेकिन कीचड़ से सना होने के कारण लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद कुछ लोगों ने मुझपर पानी डालकर कीचड़ साफ किया और उपचार के लिए ले गए। भगवान का शुक्र है कि बच गया। घायल प्रेम बुटोला का कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
चमोली जिले के थराली में आई आपदा ने थराली के लोगों को झकझोर दिया है। आपदा ने कई लोगों के आशियाने छीन लिए हैं तो कहीं लोग आपदा में बाल-बाल बचे हैं। कर्णप्रयाग उपजिला चिकित्सालय में भर्ती थराली के टेंट व्यापारी प्रेम बुटोला ने बताया कि 22 अगस्त की रात को एसडीएम थराली ने फोन किया और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा।