फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पांच दिन से लापता दो दोस्तों के शव धौली गंगा के किनारे मिले, कार के उड़े परखच्चे, एक था इंजीनियर

Thu, 26 Jun 2025 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

Uttarakhand Accident News: डुंग्रा गांव निवासी अंशुल चौहान के परिजनों ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में उनके बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
1 of 5
दो दोस्तों के शव नदी के पास मिले - फोटो : अमर उजाला
चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पांच दिन से लापता दो युवकों के शव खाई में धौली गंगा के किनारे पड़े मिले। जिस कार में युवक बैठे थे उसके भी परखच्चे उड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ व अग्निशमन विभाग के सहयोग से दोनों शवों को खाई से निकाला। एक युवक इंजीनियर था जबकि दूसरा उसका दोस्त था।

बुधवार को डुंग्रा गांव निवासी अंशुल चौहान के परिजनों ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में उनके बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा था कि अंशुल चौहान सिविल इंजीनियर है।

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: मूल्यगांव के पास बस और कार की जोरदार टक्कर, दिल्ली के तीन यात्री घायल
विज्ञापन

2 of 5
दो दोस्तों के शव नदी के पास मिले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह टिम्मरसैंण में मंदिर का कार्य करवाने जा रहा था। 21 जून को वह अपने दोस्त प्रदीप नेगी के साथ मंदिर में काम देखने गया था। वे 22 जून को वहां से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
दो दोस्तों के शव नदी के पास मिले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ज्योतिर्मठ-नीती मोटर मार्ग पर भापकुंड के पास खाई में धौली गंगा किनारे कार गिरी हुई है।

4 of 5
दो दोस्तों के शव नदी के पास मिले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शवों की पहचान अंशुल चौहान उर्फ सागर चौहान (32) पुत्र कुशल सिंह चौहान निवासी ग्राम डुंग्रा पोस्ट सलूड़ और प्रदीप नेगी (33) पुत्र बचन सिंह निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो दोस्तों के शव नदी के पास मिले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पास में ही उनकी कार भी क्षतिग्रस्त मिली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें