चैत्र नवरात्रि से नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। चैत्र नवरात्रि 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगी। पंडित शिव नारायण पंत ने दावा किया है कि यदि इन नौ दिनों में आप कुछ उपाय करेंगे तो समस्याओं का समाधान होगा। काम में आ रही बाधा दूर करनी है तो नवरात्रि में रोज सुबह श्रीराम स्तोत्र का पाठ करें। रोग से निजात पाने के लिए नारियल को अपने ऊपर से 21 बार उतारा कर कपूर की अग्नि में जलाएं। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता चाहते हैं तो रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। धन लाभ के लिए 'ओम सर्वमंये उपागल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते' मंत्र का जाप करें। (अमर उजाला अंधिविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए यह तथ्य पेश किए गए हैं।)