संदीप थापा 3/5 गोरखा राइफल में लांस नायक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में थी। उनका परिवार पौंडवाला राजावाला सेलाकुई में रहता है। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। संदीप के घर के बाहर लोगों को जमावड़ा लग गया।