फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर गोलीबारी में उत्तराखंड का सपूत संदीप शहीद, मां का रो-रोकर बुरा हाल, पत्नी बेसुध, तस्वीरें

Sat, 17 Aug 2019 07:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से हो रही भारी गोलाबारी में उत्तराखंड के सपूत संदीप थापा शहीद हो गया है। यह खबर सुनने के बाद से शहीद की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी बेसुध है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
संदीप थापा जम्मू-कश्मीर राजौरी के नौशेरा सेक्टर में लांस नायक के पद पर तैनात थे। सीमा पर तवान के बीच भी संदीप डटे रहे और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर गए। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
संदीप थापा 3/5 गोरखा राइफल में लांस नायक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में थी। उनका परिवार पौंडवाला राजावाला सेलाकुई में रहता है। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। संदीप के घर के बाहर लोगों को जमावड़ा लग गया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि शनिवार की सुबह 6:30 बजे पाक की ओर से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारी शेलिंग की गई। जिसका जवाब देते हुए लांस नायक संदीप थापा घायल हो गए। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान वह शहीद हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि शहीद हुए जवान लांस नायक संदीप थापा 35 साल के थे और पिछले 15 साल से भारतीय सेना में नौकरी कर रहे थे। शहीद संदीप का परिवार देहरादून के विकासनगर स्थित राजावाला के पौंडवाला गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
संदीप थापा 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 2012 में उनकी शादी हुई थी। उनका साढ़े तीन साल का एक बेटा है। उनकी शहादत की खबर से परिवार सदमे में है। वहीं गांव भी शोकाकुल है। शहीद के पिता का नाम भगवान सिंह थापा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें