सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट रविवार को जारी हो गया। उत्तराखंड में देहरादून की वत्सला शुक्ला 98.4 प्रतिशत व नैनीताल के वेद त्रिपाठी और काशीपुर की आस्था मौर्या ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। देहरादून शहर में एकॉल ग्लोबल स्कूल की छात्रा वेदिका अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक हालिस किए।
विज्ञापन
2 of 6
ved tripathi
नैनीताल के बिरला विद्या मंदिर के वेद त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। काशीपुर के विजन वेली स्कूल की छात्रा आस्था मौर्या ने भी 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
3 of 6
asian school dehradun
हल्द्वानी में बिड़ला स्कूल की गरिमा नरुला ने 97.8 प्रतिशत अंक पाए। केवी ओएनजीसी के नीलांचल जोशी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एसजीआरआर पटेल नगर की इलिजा शर्मा 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर रहीं। पिथौरागढ़ केवि के छात्र मनीष को 97.2 अंक हासिल हुए। (देहरादून के एशियन स्कूल में एक दूसरे को बधाई देते स्टूडेंट्स)
4 of 6
cbse students
खटीमा के शिक्षा भारती स्कूल के मनीष जोशी को 96.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। बागेश्वर की जवाहर नवोदय स्कूल की छात्रा प्रेरणा कांडपाल ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। रुद्रपुर के रामपुर रोड स्थित आर्यन स्कूल की दूसरी ब्रांच की छात्रा सुहानी छाबड़ा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। (दून इंटरनेशनल स्कूल में खुशी मनाते छात्र)
विज्ञापन
5 of 6
manish joshi
चंपावत जिले में नमन जोशी 95.4% के साथ नंबर वन पर रहे। महर्षि स्कूल के छात्र विनय जोशी ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। रुद्रपुर के होली चाइल्ड स्कूल के छात्र धैर्य शर्मा के इक्नोमिक्स में 100 नंबर प्राप्त किए। इन्हें 94.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। खटीमा के मनीष जोशी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। (अपने परिजनों के साथ मनीष )
कर्णप्रयाग में एसजीआरआर के अंशुल जोशी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। गोपेश्वर में गुरु राम राय के हितेन डिमरी ने सर्वाधिक 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कर्णप्रयाग में एसजीआरआर के रितिकेश ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। (खुशी के पलों को कैमरे में कैद करते एशियन स्कूल के स्टूडेंट्स)