फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th result 2019: बेटियों ने फिर लहराया परचम, छात्रों को पीछे छोड़ 94 फीसदी छात्राएं रहीं अव्वल

Tue, 07 May 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में देहरादून रीजन में एक बार फिर छात्राओं ने परचम लहराया है। कुल 1,30,874 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा पास की। इनमें 77,718 छात्र और 53,156 छात्राएं शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
दून रीजन का पास प्रतिशत 89.04 रहा है। छात्राओं का पास प्रतिशत 93.03 फीसदी और छात्रों का पास प्रतिशत 86.50 फीसदी रहा। उत्तराखंड में कुल 42,104 में से 38,345 छात्रों ने परीक्षा पास की है। 
विज्ञापन

3 of 5
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इनमें 22,316 छात्र और 16,029 छात्राएं शामिल हैं। उत्तराखंड में भी छात्राओं का पास प्रतिशत 94 और छात्रों का पास प्रतिशत 89.08 रहा है। खास बात यह भी है कि देहरादून रीजन के परिणाम में भी 7.15 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। 

4 of 5
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
गत वर्ष के 81.89 प्रतिशत के मुकाबले इस साल देहरादून रीजन का परिणाम 89.04 प्रतिशत रहा है। दून रीजन ने इस साल 1664 स्कूलों की परीक्षाएं 414 केंद्रों पर कराई थी। दून रीजन में इस साल 13,973 छात्र-छात्राओं की कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रदेश के तीन छात्र-छात्राओं ने 497 अंकों के साथ देश में शीर्ष-3 में जगह बनाई है। साथ ही पूरे प्रदेश में टॉप किया है। जिसमें से शगुन मित्तल और जगनूर कौर टॉपर रहीं। जबकि, लावण्या नौटियाल और ऋषिका दूसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें