स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में महीने में केवल तीन ही कैश ट्रांजेक्शन हो पाएंगे। इसके बाद प्रति ट्रांजेक्शन 50 रुपये शुल्क लगेगा। जानिए किस में कितने ट्रांजेक्शन फ्री मिलेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
एसबीआई
- फोटो : file photo
एसबीआई एक अप्रैल से यह नियम लागू करने जा रहा है, जिससे प्रदेश के लाखों खाताधारक प्रभावित होंगे। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों से इस नियम से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
उधर, एक मार्च से एचडीएफसी ने कैश ट्रांजेक्शन लिमिट का नियम लागू कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक के सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को एक अप्रैल से एक महीने में केवल तीन कैश ट्रांजेक्शन फ्री मिलेंगी।
4 of 7
एटीएम
- फोटो : concept photo
यानी वह तीन बार ही पैसा जमा या निकासी कर सकेंगे। होम ब्रांच (जहां आपका खाता हो) में इससे अधिक कैश ट्रांजेक्शन करने पर हर बार 50 रुपये शुल्क और सर्विस टैक्स मिलाकर करीब 58 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
एचडीएफसी बैंक ने एक मार्च से नया नियम लागू कर दिया। इसके तहत अगर किसी ऐसे व्यक्ति को पैसा भेजना चाहते हैं, जिसका एचडीएफसी में खाता नहीं है, उसे 25000 रुपये से अधिक नहीं भेज पाएंगे। होम ब्रांच में पांच के बजाय केवल चार फ्री ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। इसके बाद 150 रुपये और सर्विस टैक्स व सेस देना होगा। एचडीएफसी बैंक के सेविंग अकाउंट में एक माह में केवल दो लाख रुपये ही कैश जमा कर सकेंगे। इससे ऊपर जमा कराने पर शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
6 of 7
g
- फोटो : getty images
आईसीआईसीआई बैंक में भी कैश ट्रांजेक्शन की लिमिट लागू हो गई है। बैंक के सेविंग अकाउंट में होम ब्रांच में एक माह में चार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर 150 रुपये शुल्क लगेगा।
आईसीआईसीआई बैंक में सैलरी अकाउंट में महीने में दस कैश ट्रांजेक्शन या दस लाख रुपये तक फ्री ट्रांजेक्शन। इससे अधिक कैश ट्रांजेक्शन पर कम से कम 150 रुपये या पांच रुपये प्रति हजार देने होंगे। यहां सेविंग अकाउंट में महीने में दस ट्रांजेक्शन या 25 लाख रुपये में से जो भी पहले हो, वह फ्री है। इससे ज्यादा करने पर कम से कम 150 रुपये या पांच रुपये प्रति हजार देना होगा।