फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद दोबारा बढ़ा कैश का संकट, ATM पर लगने लगे ताले

Tue, 25 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 5
नोटबंदी के बाद दोबारा लोगों के लिए कैश का संकट पैदा हो गया है। कुछ एटीएम पर ताले लग चुके हैं, जबकि जाो एटीएम खुले हैं उनमें पैसे ही नहीं हैं। ऐसे में लोगों को कैश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कुछ बैंकों ने शनिवार के बाद से ही कैश डालना बंद कर दिया है। इसके चलते रविवार तो स्थिति थोड़ी ठीक थी, लेकिन सोमवार से एटीएम में कैश मिलना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस समय शादियों का सीजन है, और कैश न मिलने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। स्टेट बैंक आफ इंडिया ने तो धारा रोड स्थित एटीएम पर ताला ही लगा दिया है, जबकि इससे थोड़ा सा आगे निजी बैंक के एटीएम में कैश खत्म हो चुका है। 

4 of 5
atm - फोटो : amar ujala
माल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में केवल उन्हीं लोगों को कैश मिल रहा है, जिनके खाते इसी बैंक में हैं। वहीं इसकी बगल में प्राइवेट बैंकों में कैश ही उपलब्ध नहीं है। जिन लोगों के खाते पौड़ी के बैंकों में हैं, उन्हें तो कैश काउंटर से मिल भी रहा है। बाकी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसबीआई के ब्रांच मैनेजर डीसी नेगी ने कहा कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया से कैश न मिलने के कारण कैश की समस्या बढ़ी है। शनिवार को कुछ एटीएम में कैश डाल दिया था, जबकि कुछ लोगों को पैसा बैंक के काउंटर से देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें