हर्षित और अनमोल ने बताया कि शनिवार को अचानक मथुरा घूमने का प्लान बना। देहरादून से निशांत, हिमांशु, कनिका और सृष्टि आ रहे थे। उन्होंने अनमोल और हर्षित को मुजफ्फरनगर से अपने साथ कार में बैठा लिया। वे दिल्ली के लिए निकले तो रास्ते में कोहरे के कारण गंगनहर पटरी पर खड़ी कार दिखाई न देने के कारण उनकी कार, दूसरी को टक्कर मारते हुए गंगनहर में जा गिरी। नहर में गिरते ही कार की खिड़की खुल गई और उसमें सवार हिमांशु, निशांत, कनिका, सृष्टि पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि, अनमोल व हर्षित तैरकर नहर से बाहर आ गए।