फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अनियंत्रित होकर लोक गायक की कार पहाड़ी से गिरी, उड़े कार के परखच्चे और सड़क पर बिखरे शव

Sat, 09 Jun 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
1 of 5
accident
शनिवार की सुबह हैड़ाखान के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिरी और हैड़ाखान मंदिर की रोड तक पहुंच गई।
 

2 of 5
accident
हादसे में युवा लोक गायक पप्पू कार्की समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। युवा लोक गायक की मौत से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर व्याप्त है।

 

3 of 5
accident
गोनियरो गांव में चल रही रामलीला में युवा महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए पिथौरागढ़ जिले के थल में रहने वाले युवा लोक गायक प्रमेन्द्र कार्की उर्फ पप्पू कार्की अपनी टीम के साथ गए थे। महोत्सव के बाद पप्पू कार्की अपने साथियों के साथ हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।
 

4 of 5
accident
सुबह करीब सात बजे हैड़ाखान के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पप्पू कार्की के साथ ही गोनियरो में रहने वाले राजेन्द्र गोनिया पुत्र विशन सिंह गोनिया, पुष्कर सिंह गोनिया पुत्र उत्तम सिंग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 5
accident
घायल जुगल किशोर पंत पुत्र योगेश पंत निवासी छडायल और अजय आर्य पुत्र स्व भुवन प्रकाश आर्य निवासी चोरगलिया को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें