कौसानी घूमने आए तीन पर्यटकों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
accident
कौसानी में चाय फैक्ट्री के पास एक कार बेकाबू होकर करीब दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई (अटगाड़ नाले) में जा गिरी। हादसे में नोएडा यूपी के तीन लोगों की मौत हो गई। दो मृतकों के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त हो गई जबकि तीसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके भी नोएडा का ही होने का अनुमान है।
विज्ञापन
3 of 6
accident
बताया जा रहा है कि यूपी-16 बीके 8192 कार बृहस्पतिवार को देर शाम कौसानी से गरुड़ की ओर आ रही थी। कार कौसानी चाय फैक्ट्री के पास 200 मीटर नीचे अटगाड़ गधेरे में जा गिरी।
4 of 6
accident
हादसे की सूचना मिलते ही गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह, थानाध्यक्ष मदन लाल, कौसानी के थानाध्यक्ष एसएस नयाल बचाव दल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
accident
स्थानीय जनता की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला गया। कासना, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर निवासी हांगकिल किम (61) और माइचा, गौतमबुद्धनगर निवासी सागर (21) पुत्र सुभाष और एक अन्य मृत पाए गए।