फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पांच यात्रियों समेत खाई में जा गिरी कार,रस्सियों के सहारे हुआ रेस्क्यू,तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देंगी

Mon, 09 Apr 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
1 of 6
accident
हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। रस्सियों के सहारे शवों का इस तरह से रेस्क्यू किया गया।

2 of 6
accident
मामला शनिवार देर शाम का है। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिग्री कालेज के समीप आल वेदर रोड कटिंग के दौरान अचानक चट्टान टूटने से एक कार मलबे के साथ खाई में जा गिर गई। दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।

3 of 6
accident
शनिवार शाम करीब सवा चार बजे देवप्रयाग से 3 किमी आगे श्रीनगर की ओर ऑल वेदर रोड कटिंग कार्य चल रहा था। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोका गया था। जेसीबी ने वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग साफ कर आवाजाही शुरू कराई। पहले एक ट्रक इस स्थान से गुजरा।

4 of 6
accident
बाद में जैसे ही एक कार यहां से गुजर रही थी, अचानक पहाड़ी से मलबा खिसकने लगा और कार मलबे की चपेट में आकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा किनारे जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे।

5 of 6
accident
घटना की सूचना पर डीएम सोनिका, एसएसपी विमला गुंज्याल व एसडीएम नूपुर वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे के भीतर दो घायलों को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया गया, जबकि तीसरे घायल को निकालने में 3 घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
 एसएसपी विमला गुंज्याल ने बताया कि कार में सवार अमित बत्थर्वाल पुत्र ताजवर सिंह निवासी चटोली थाना व मुकेश बत्थर्वाल पुत्र रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं राहुल पुत्र वीरेंद्र सती, अजय कुंवर पुत्र भगत सिंह निवासी दोनों अपर चमोली, मनोज सिंह गुसाईं पुत्र गोपल सिंह गुसाईं निवासी रागकेली, चमोली घायल हो गए।
Next
AU ऐप में पढ़ें