फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक करने वालों पर कर्मचारी चयन आयोग ने किया बड़ा वार

Fri, 19 May 2017 08:37 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Demo Pic
बार-बार पेपर लीक कराने वाले नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए कर्मचारी चयन आयोग एसएससी ने बड़ा वार किया है। इसके बाद अब पेपर लीक करने में जुटे माफिया अपना सिर पकड़ लेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
ONLINE EXAM
कर्मचारी चयन आयोग ने दो एग्जाम ऑनलाइन कर दिए हैं। पहली बार एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) को ऑनलाइन कराने जा रहा है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब एसएससी की चयन प्रक्रिया में केवल टियर-3 की लिखित परीक्षा होगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
cheat in exam
हाल ही में बिहार सहित कई राज्यों में एसएससी का पेपर लीक हो गया। इससे देशभर में लाखों अभ्यर्थी परेशान हुए। एसएससी ने साल में कई बार पेपर लीक कराने वाले नकल माफिया पर नकेल कसने की तैयारी इस साल के शुरू से ही कर ली थी। हाल ही में एसएससी सीजीएल का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके साथ ही एसएससी ने टियर-1 और टियर-2 एग्जाम को ऑनलाइन कर दिया है। देशभर में यह दो परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी।
 

4 of 6
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
ऐसा पहली बार हुआ है, जब एसएससी ने अपनी कोई परीक्षा ऑनलाइन की है। केवल टियर-3 अब लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद टियर-4 एग्जाम में चयनितों का स्किल टेस्ट होगा। उत्तराखंड में हर साल एसएससी एग्जाम में 50 हजार से ज्यादा युवा शामिल होते हैं। एसएससी परीक्षा की तैयारी कराने वाले टाइम इंस्टीट्यूट के राजीव कुकरेजा के मुताबिक पहली बार एसएससी ने ऑनलाइन जैसा सराहनीय कदम उठाया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
online exam
एसएससी सीजीएल के तहत विभिन्न पदों के लिए 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। टियर-1 ऑनलाइन एग्जाम एक अगस्त से 20 अगस्त के बीच देशभर में आयोजित होगा। टियर-2 ऑनलाइन एग्जाम 10 और 11 नवंबर को होगा। टियर-3 लिखित परीक्षा 21 जनवरी 2018 को और इसके बाद टियर-4 में स्किल टेस्ट फरवरी 2018 में आयोजित होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ONLINE EXAM
ऑनलाइन एग्जाम का पैटर्न
टियर-1 ऑनलाइन एग्जाम - जनरल इंटेलीजेंस रीजनिंग के 50 अंकों के 25 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस के 50 अंकों के 25 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 50 अंकों के 25 प्रश्न और इंगलिश कांप्रिहेंसिव के 50 अंकों के 25 प्रश्न। 60 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे।

टियर-2 ऑनलाइन एग्जाम - इसमें 200 अंकों के क्वांटिटेटिव एबिलिटी के 100 प्रश्न, इंग्लिश लैंग्वेज व कांप्रिहेंसन के 200 अंकों के 200 प्रश्न, स्टेटिक्स के 200 अंकों के 100 प्रश्न और जनरल स्टडीज के 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह एग्जाम 120 मिनट का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें