फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने के एक घंटे बाद ही देखें अपना रिजल्ट, अपनाएं ये तरीका

Fri, 03 Nov 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
सरकारी नौकरी देने वाले युवाओं को एक बड़ी सुविधा दी है। अब स्टूडेंट्स परीक्षा देने के एक घंटे बाद ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छठी स्लाइड में दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 7
sssc uttarakhand
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहली बार रिक्त पदों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिका (आंसर की) जारी करेगा। परीक्षा खत्म होने के एक घंटे के बाद ही आयोग अपनी वेबसाइट पर उत्तर पुस्तिका अपलोड हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
answer key
अभी तक किसी भी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को उसी दिन उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं होती है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से पांच नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे अवर अभियंता विद्युत/यांत्रिकी, सिविल व सूचना प्रौद्योगिकी के 295 पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी।

4 of 7
परिणाम
देहरादून में 25 और हल्द्वानी में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि द्वितीय पाली में 2 से 4 बजे तक कंप्यूटर प्रोग्र्रामर कम ऑपरेटर के 59 पदों की लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा देहरादून में 10 और हल्द्वानी में पांच केंद्र पर होगी।
विज्ञापन

5 of 7
exam
अवर अभियंता पद के लिए 17219 अभ्यर्थियों और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 8425 अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती होगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलक्यूलेटर व व्हाइटनर, फ्लूट और अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।


 
विज्ञापन

6 of 7
sssc uttarakhand
आयोग ने 12 नवंबर को होनी वाली तकनीशियन विद्युत और यांत्रिकी ग्रेड-टू के 171 पदों की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इस परीक्षा के लिए 4341 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसमें तकनीशियन विद्युत पद के लिए 3127 और यांत्रिक के लिए 1214 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tablet for students
आयोग की ओर से पहली बार लिखित परीक्षा के एक घंटे बाद वेबसाइट पर उत्तर पुस्तिका अपलोड की जाएगी। इससे अभ्यर्थी परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिका से प्रश्नों के जवाब का मिलान कर सकते हैं। पांच नवंबर को होने वाली दो परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को उसी दिन पांच बजे आयोग की वेबसाइट पर उत्तर पुस्तिका उपलब्ध होगी। किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 13 नवंबर का समय दिया जाएगा।
संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें