फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत की खबर, मिलेगी बड़ी परेशानी से निजात

Fri, 03 Nov 2017 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
attest
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें नौकरी के लिए आवेदन करते समय झेलनी पड़ रही सबसे बड़ी परेशानी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

2 of 5
attest
जी हां, युवाओं को अब अपने दस्तावेज एटेस्ट कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब वे अपने दस्तावेजों को खुद ही प्रमाणित कर सकेंगे। साथ ही सरकारी कामों में इस्तेमाल होने वाले किसी भी काम के लिए दस्तावेज खुद ही प्रमाणित कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
job logo
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इसके आदेश कर दिए। यह व्यवस्था गुरुवार से लागू कर दी गई है। बता दें, कि पहले यह छूट केवल नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए ही थी। लेकिन अब यह सबसे लिए कर दी गई है।

4 of 5
jobs
मुख्य सचिव के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कामों में इस्तेमाल होने वाले डाक्यूमेंट को अब स्वप्रमाणित कर जमा कराया जा सकेगा। पहले इन्हें राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना अनिवार्य होता था। उनका कहना है कि जिस कार्य के लिए स्वप्रमाणित डाक्यूमेंट जमा कराए गए हैं, उन पर अंतिम निर्णय से पहले जांच अवश्य कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
govt job logo
मुख्य सचिव ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है। सभी अधिकारियों को इस बाबत दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें