देश के भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) सहित तमाम प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में इस बार कई नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रविवार को देशभर में एक साथ होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में छात्राओं के मेहंदी लगाने पर पाबंदी लगाई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
online
परीक्षा आयोजक आईआईएम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक रविवार को उत्तराखंड में देहरादून और रुड़की में ऑनलाइन कैट का आयोजन होगा। प्रथम पाली वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह ठीक 7:30 बजे पहुंचना होगा। जबकि, द्वितीय पाली वाले अभ्यर्थियों को एक बजे पहुंचना है।
विज्ञापन
3 of 7
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
प्रथम पाली वाले अभ्यर्थियों को 8:45 बजे और द्वितीय पाली वाले अभ्यर्थियों को 2:15 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी को केवल एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
4 of 7
mobile
घड़ी, मोबाइल फोन, ईयर फोन, माइक्रोफोन के साथ ही इस बार कैट में कैलकुलेटर भी नहीं ले जा सकेंगे। गत वर्ष आईआईएम ने कैट में कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी। लेकिन इस साल इस पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
shoes
- फोटो : getty images
खास बात यह है कि अगर जूते और मोजे पहनकर परीक्षा देने गए तो परीक्षा केंद्र के बाहर ही निकालने पड़ेंगे। नंगे पैर एंट्री मिलेगी या फिर हवाई चप्पल पहनकर परीक्षा देने जाएं।
विज्ञापन
6 of 7
g
- फोटो : getty images
आईआईएम ने छात्राओं के लिए यह प्रतिबंध लगाया है कि वह मेहंदी लगे हाथ होने पर परीक्षा नहीं दे पाएंगी। क्योंकि, इससे उनके फिंगर प्रिंट नहीं लिए जा सकेंगे।
किसी भी तरह की हाथों पर मेहंदी, हिना, कॉस्मेटिक कलर आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल टेस्ट से पांच दिन पहले तक मेहंदी लगाने वाली छात्राएं ही परीक्षा दे पाएंगी।