युवा ध्यान दें! अब देशभर में इंजीनियरिंग का सिलेबस बदल गया है। नए सिलेबस में जो सबजेक्ट जोड़े गए हैं, उन्हें पढ़कर छात्रों के पसीने छूट जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
student
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(एआईसीटीई) ने देशभर में इंजीनियरिंग का नया सिलेबस जारी किया है।
विज्ञापन
3 of 7
exam
अब इंजीनियर बनने के लिए हर युवा को वेद, पुराण और तर्क शास्त्र की शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने देशभर में इंजीनियरिंग का नया सिलेबस जारी कर दिया है। इस सिलेबस में पहली बार वेद, पुराण और तर्कशास्त्र को शामिल किया गया है।
4 of 7
exam shimla
नए बदलावों के तहत अब एक सेमेस्टर को पास करने के लिए 220 के बजाए केवल 160 क्रेडिट ही पर्याप्त होंगे। 160 में से 14 क्रेडिट के लिए समर इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। नए बदलावों के तहत अब छात्र को थ्योरी के बजाए प्रैक्टिकल पर ज्यादा फोकस रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
court
इसके तहत छात्र लैब में पढ़ेंगे और उद्योगों में सीखेंगे। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए संविधान और एनवायरमेंट की पढ़ाई भी अनिवार्य कर दी गई है। इसके बिना छात्र को इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 7
mechanical engineering
इंजीनियरिंग की दुर्दशा के चलते यह तय किया गया है कि थ्योरी के साथ ही उससे ज्यादा फोकस अब इंटर्नशिप पर रहेगा। छात्र हर सेमेस्टर के बाद अपनी पढ़ाई को समझने के लिए इंडस्ट्रीज में इंटर्नशिप करेंगे।
माना जा रहा है कि अभी तक 60 प्रतिशत छात्र ऐसे इंजीनियर बन रहे हैं, जिन्हें अपनी ट्रेड की व्यवहारिक जानकारी शून्य के बराबर होती है। इस वजह से इंजीनियरिंग में बीते कुछ वर्षों में बेरोजगारी बढ़ी है।