उत्तराखंड के कोटद्वार में यूपी बार्डर पर स्थित आरपी पब्लिक स्कूल बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल सीबीएसई दसवीं के चार टॉपरों में शामिल हैं। 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। रिमझिम कोटद्वार के गोविंदनगर की रहने वालीं हैं। उन्होंने रिमझिम ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहतीं हैं। गोविंदनगर की रिमझिम के पिता नीरज अग्रवाल एमबीए हैं और उनकी कोटद्वार में ज्वैलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार है और मां अनामिका अग्रवाल गृहिणी हैं। रिमझिम ने बताया कि उन्होंने किसी भी विषय में ट्यूशन नहीं लिया है, बल्कि घर पर ही स्वयं पढ़ाई की है।