अब बीएड दो साल की जगह चार साल करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने पब्लिक नोटिस भी जारी कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Teacher Shimla
एनसीटीई के मुताबिक, 12वीं पास छात्र-छात्राएं बीएड चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स कर सकेंगे। अब छात्र बीए-बीएड, बीएससी-बीएड व बीकॉम-बीएड जैसे कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
teacher shimla
इस व्यवस्था को लागू करने से पहले राज्यों में अभी तक जो बीएड कॉलेज संचालित हो रहे हैं उन्हें अपग्रेड किया जाएगा।
4 of 5
hnbgu
प्रदेश में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के अंतर्गत 40, श्रीदेव सुमन विवि के तहत 27 व सरकारी क्षेत्र के कुल एक दर्जन बीएड कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं।
बीएड कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि एनसीटीई ने करीब तीन साल पहले बीएड चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने की पहल की थी। जिसे कुछ राज्यों ने लागू भी कर दिया लेकिन, उत्तराखंड में इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए राज्य में बीएड कॉलेजों को अपग्रेड करने में करीब चार वर्ष का समय लगेगा।