जुमे की नमाज और विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक मस्जिदों के बाहर और बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारी भी पल पल की गतिविधियों पर नजर रखे रहे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सुबह से ही रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, बुग्गावाला, लक्सर, कलियर, लंढौरा में मस्जिदों के बाहर और बाजारों में पुलिस और पीएसी तैनात रही। दोपहर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।