उत्तराखंड के नैनीताल में सोमवार दोपहर यात्रियों से भरी बस (यूए12-7108) पर पहाड़ से बोल्डर गिरने से भीषण हादसा हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
accident
सोमवार की सुबह एक बस (यूए12-7108) जागेश्वर से पदमपुर कोटद्वार जा रही थी। बस जैसे ही लोहाली के समीप पहुंची तभी पहाड़ी से विशाल बोल्डर उस पर आ गिरा। इस हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
accident
हादसे की सूचना पर एडीएम व एसडीएम व पुलिस अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व बचाव व राहत कार्य शुरु किए गए। आसपास के लोगों ने भी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में मदद की। बताया गया कि बस में 27 लोग सवार थे।
4 of 7
accident
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (हल्द्वानी-अल्मोड़ा) पर सड़क चौड़ीकरण के चलते एक माह से रात में वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद है। 15 अप्रैल से 25 मई के बीच रात आठ बजे से प्रात: चार बजे तक इस मार्ग पर टू-लेन चौड़ीकरण का काम होने की वजह से इस अवधि में हल्द्वानी व अल्मोड़ा के बीच चलने वाले वाहन वाया रामगढ़, नथुवाखान मौना क्वारब मार्ग से संचालित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
accident
सड़क मार्ग पर चट्टानों को तोड़ने और सड़क को चौड़ा करने के चलते एक तरफ यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ सड़क निर्माण से जुड़े विभागों पर भी बरसात से पहले जल्द से जल्द सड़क के निर्माण का दबाव भी है। एनएच का चौड़ीकरण कर टू-लेन किए जाने को लेकर भूतल परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है। पिछले एक माह से अधिक समय से इस मार्ग पर रात दिन काम चल रहा है। किमी संख्या 35 (खैरना) से किमी संख्या 44 (काकड़ीघाट) के बीच अत्यधिक कठोर चट्टानें आने से वाहनों की आवाजाही के साथ काम करना सुरक्षा के लिहाज से मुश्किल साबित हो रहा है। यही वजह है कि आवागमन के दौरान कब चट्टान खिसक जाये किसी को पता नही चलता। यात्रा मार्ग में चट्टानों के खिसकने के चलते ही आज यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
6 of 7
trivendra singh rawat
इधर इस दुर्घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत, जनपद प्रभारी मंत्री हरक सिह, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य एवं क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों को श्रद्वांजलि दी है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने घोषणा करते हुये कहा है कि मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार की धनराशि परिवहन निगम द्वारा दी जायेगी।
घायलों के नाम नरोत्म, जसोदा, बीना देवी, प्रणव, बालमती, बीना नेगी, श्वेताम्बरी देवी, मीना देवी, सुलोचना देवी हैं। मृतकों में पांच महिलाएं रुकमा देवी, रानी नेगी, गोदावरी भंडारी, जयेश्वरी, सुमित्रा देवी शामिल हैं।