फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के गले लग फूट-फूटकर रोई जिंदा जली छात्रा की मां, बोलीं बेटी को बचा लो, तस्वीरें भावुक कर देंगी

Tue, 18 Dec 2018 07:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
सीएम त्रिवेंद्र के गले लगकर रोती छात्रा की मां
देवभूमि में युवक द्वारा छात्रा को जिंदा जलाए जाने के बाद जब सीएम हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो पीड़िता की मां अपने आंसू रोक नहीं पाई। एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री को सामने देखते ही पीड़िता की मां धैर्य खो बैठी और दहाड़े मार कर रोने लगी। आसुओं के सैलाब में पुकार उठी कि सीएम साहब मेरी बेटी को बचा लीजिये।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम त्रिवेंद्र के गले लगकर रोती छात्रा की मां
इस पर मुख्यमंत्री ने पीड़िता की मां को ढांढस बंधाया और समस्त इलाज का खर्चा राज्य सरकार के उठाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धीरज धरो, पूरी ताकत लगा देंगे बिटिया को बचाने में। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सरकार चाहेगी कि उसे सख्त से सख्त सजा मिले।
 
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा की हालत जानने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र
सीएम ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित छात्रा का इलाज कर रहे डॉक्टर्स की टीम से छात्रा की रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़िता बुधवार को एअर एम्बुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। 

4 of 5
विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर उपचाराधीन पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एम्स निदेशक प्रो. रविकांत को इलाज में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी
गौरतलब है कि रविवार को गहड़ गांव के आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी, जिसमें युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उधर, छात्रों में इस घटना को लेकर उबाल बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें