राजधानी देहरादून की सड़क पर सांड ने कुछ ऐसी हरकत कर डाली कि पुलिस वालों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई।   हुआ यूं कि शनिवार की सुबह एक सांड बुल्लूपुर चौक पर बैठ गया। जिससे यातायात प्रभावित होने लगा।   करीब एक घंटे त‌क सीपीयू (पुलिस की विंग) ने सांड को बीच सड़क से उठाने के लाखों तरीके अपना लिए, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ।   वीकेंड होने की वजह से चौक पर अधिक वाहनों की आवाजाही के चलते ट्रैफिक जाम होने तक की नौबत आने लगी।   अंत में जब सीपीयू ने सांड की पूंछ पकड़ी और उसे घुमाया तो सांड उठकर चलता बना