फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में रुकने का नाम नहीं ले रही तबाही, यमुनोत्री धाम में कई मकान बहे

Wed, 18 Jul 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
1 of 10
Jankichatti - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां नदियों का जल स्तर वॉर्निंग लेवल से ऊपर हो चुका है। वहीं यमुना नदी के उफान पर होने से यमुनोत्री धाम में पांच दुकानें, एक धर्मशाला के साथ ही यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाला पुल बह गया। भूस्खलन से चलते चारधाम यात्रा मार्ग विभिन्न स्थानों पर बंद हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
flood
सोमवार देर रात करीब ढाई बजे यमुनोत्री क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से यमुना नदी में उफान आया। यमुना नदी से हुए कटाव से यमुनोत्री धाम में हनुमान मंदिर धर्मशाला, काली कमली धर्मशाला, यमुनोत्री मंदिर समिति की रसोई, गर्म कुंड का कुछ हिस्सा तथा पैदल पुल के एबटमेंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानकीचट्टी में भी यमुना से लगी करीब एक दर्जन कच्ची दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं एसडीअारएफ ने धाम से दो दर्जन लोगों को रेस्क्यू किया।
 
विज्ञापन

3 of 10
river
यमुनोत्री में राममंदिर के पास जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का करीब तीस मीटर हिस्सा ध्वस्त होने के कारण यमुनोत्री तक आवाजाही सुचारू नहीं हो पायी है। पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही। मौके पर पहुंचकर डीएम डा.आशीष चौहान ने राहत एवं बचाव कार्य की कमान स्वयं संभाली। 

 

4 of 10
dhari devi
चमोली में रुक-रुक कर हो रही बारिश से अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। यहां सोमवार को मध्य रात्रि से हो रही बारिश मंगलवार सुबह 7 बजे थमी। पुलिस प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों और सैलानियों को नदी किनारे न जाने की दी हिदायत दी है। श्रीनगर में धारी देवी मंदिर के पास स्थित दुकानों तक नदी का जल आ गया है।
विज्ञापन

5 of 10
river
वहीं रुद्रप्रयाग जिले में नदियों का जलस्तर वॉर्निंग लेवल से ऊपर हो चुका है। नदियों के बढ़े जल स्तर को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ, नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ को डीएम द्वारा संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहने के निर्देश दिए हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
high way
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। गोविंदघाट थानाध्यक्ष हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि बदरीनाथ जाने वाले करीब 400 यात्री हाईवे खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
kedarnath high way
केदारनाथ हाईव फाटा के पास मंगलवार सुबह से बंद पड़ा है। यमुनोत्री हाईवे डबरकोट मे खोल दिया गया है।

 

8 of 10
badrinath dham kapat open - फोटो : amar ujala
बदरीनाथ धाम के दर्शनों को आए एक एनआरआई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। हैदराबाद के श्रीनिवास राव (75) पुत्र सीता रमैया अपनी पत्नी सुभना राव के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए हुए थे। पीपलकोटी के एक होटल में सोमवार रात अचानक श्रीनिवास की तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। दंपत्ति अमेरिका में रहते हैं।

9 of 10
dhari devi
अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। श्रीनगर स्थित धारी देवी मंदिर का दृश्य।
विज्ञापन

10 of 10
highway
वहीं गौचर के भट्टनगर गांव में भारी मात्रा में बरसाती मलबा घुस गया। इसमें एक भैंस दबकर मर गई। मलबे के कारण भट्टनगर-रानौ मोटर मार्ग बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें