फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL के फ्री डाटा और कॉलिंग ऑफर जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Wed, 05 Apr 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
टेलीकॉम मार्केट में सस्ती दरों में डाटा और कॉलिंग की सुविधा मुहैया कराने की होड़ में बीएसएनएल भी शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
कंपनी अब 339 रुपये का आकर्षक ऑफर लेकर आई है, जिसमें प्रीपेड एवं नए उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
बीएसएनएल का दावा है कि इसी वर्ष कंपनी उत्तराखंड में अपनी 4जी सेवा भी शुरू कर देगी। सोमवार को विंडलास कांपलेक्स स्थित बीएसएनएल कार्यालय में महाप्रबंधक (मोबाइल सेवाएं) सूर्यकांत ने बताया कि यह बीएसएनएल की अब तक की सबसे अच्छी पेशकश है। 

4 of 7
बीएसएनएल के प्रीपेड एवं नए उपभोक्ता 339 के रिचार्ज से इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन दो जीबी हाई स्पीड डाटा दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
इसके बाद भी कम स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलेगा। बीएसएनएल से बीएसएनएल पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर 25 मिनट रोजाना मुफ्त में बात किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
इसके बाद 25 पैसे प्रति मिनट अन्य नेटवर्क पर बातचीत के दौरान कटेंगे। बीएसएनएल 119 रुपये में भी एक प्लान दे रहा है। इसमें बीएसएनएल से बीएसएनएल अनलिमिटेड कॉलिंग और 500 एमबी डाटा मुफ्त मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दोनों ऑफर फिलहाल 13 जून तक के लिए है। पोस्टपेड ग्राहकों को पहले जहां 225 रुपये में दो सौ एमबी डाटा मिलता था, वहीं अब एक जीबी मिल रहा है। ठीक ऐसे ही 325 में दो जीबी, 525 में तीन जीबी, 725 में पांच जीबी डाटा मिल रहा है। एक अप्रैल से 90 दिन तक के लिए यह ऑफर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें