घबराए नहीं यहां चल रहे हैं 500 और 1000 के पुराने नोट
Mon, 14 Nov 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
rupee
पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से छोटे नोट और नये नोट लेने के लिए मारामारी है।
bsnl
इसे देखते हुए बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को सोमवार को राहत दी है।
rupees
बीएसएनएल के ग्राहक सोमवार को पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट से बिल जमा करा सकते हैं।
BSNL
हालांकि बीएसएनएल को केंद्र सरकार ने दो दिन का समय दिया था कि वह उपभोक्ताओं से रविवार और सोमवार को पुराने नोट लेकर बिल जमा कर सकते हैं।
मगर बीएसएनएल के अधिकारियों को इसकी सूचना रविवार को देर से मिली। ऐसे में एक दिन खत्म हो गया।
एसडीई एसएस राथौड़ ने बताया कि देहरादून के सभी एसएसए (कस्टमर सर्विस सेंटर) सेंटरों पर ग्राहक पांच सौ और एक हजार के नोट से बिल जमा करा सकते हैं।
- फोटो : social media
सभी एसएसए सेंटर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पुराने व वर्तमान बिल (लैंड लाइन व मोबाइल) सोमवार को जमा कर सकते हैं।