फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अब ये ट्रिक अपना रहा है BSNL

Wed, 14 Feb 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 6
BSNL
भारत संचार निगम लि. के महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बीएसएनएल अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। आइए इनसे जानते हैं BSNL का नया प्लान...
 
विज्ञापन

2 of 6
BSNL
महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क का विस्तार और आधुनिकीकरण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। उपभोक्ताओं को बेहतर मोबाइल सेवा और इंटरनेट स्पीड उपलब्ध कराने के लिए अल्मोड़ा में 17 थ्रीजी बीटीएस को अपग्रेड कर जेडटीई बीटीएस में बदला जा चुका है। इसी तरह 30 थ्रीजी बीटीएस को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर 33 नए थ्रीजी बीटीएस लगाए जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
BSNL
बीएसएनएल कार्यालय में पत्रकारों से से बातचीत में महाप्रबंधक गुप्ता ने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों में 25 दूरभाष केंद्रों में मार्च तक वाईफाई हॉट-स्पॉट लगाए जाएंगे। अल्मोड़ा दूरसंचार जिला के अंतर्गत दूरसंचार सेवाओं को बेहतर करने के लिए काम शुरू हो गया है। रानीखेत में तीन, पिथौरागढ़ में 12, चंपावत, लोहाघाट में तीन-तीन, धारचूला में चार, बागेश्वर में पांच थ्रीजी बीटीएस को जेडटीई बीटीएस में अपग्रेड किया जाएगा, जबकि नए थ्रीजी बीटीएस अल्मोड़ा में 10, पिथौरागढ़ में आठ, चंपावत, लोहाघाट, बागेश्वर, रानीखेत में तीन-तीन, द्वाराहाट में दो, धारचूला में एक लगाया जाएगा।

 

4 of 6
BSNL
इसके अलावा अल्मोड़ा जिले में 27, पिथौरागढ़ में 28, बागेश्वर में 14, चंपावत में 11 नए थ्रीजी बीटीएस लगाने की भी योजना है। जो कि मौजूदा टूजी बीटीएस के साथ लगाए जाएंगे। यह कार्य मई तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी बीटीएस बंद नहीं किया गया है। पूर्व चिन्हित बीटीएस की मार्च अंत तक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संसाधानों के अभाव के चलते बीएसनएल फोरजी सेवा शुरू नहीं कर पा रहा है। इस मौके पर डीजीएम डा. डीके लोहनी, आईएफए पीडी त्यागी, एजीएम सीसी रजवार, एसडीओ जीसीएस बिष्ट, जेटीओ संदीप सूठा भी मौजूद 

 
विज्ञापन

5 of 6
BSNL Cashback Dussehra Vijay Offer
बीएसएनएल के उपभोक्ता अपने मोबाइल नंबर से स्वयं अपना आधार नंबर लिंक करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को 14546 नंबर डायल कर प्राप्त निर्देशों के तहत कार्रवाई करनी होगी। बायोमैट्रिक मशीन से भी आधार लिंक कराने के लिए विभाग जगह-जगह शिविर लगा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bsnl landline
वहीं विभाग ने लैंडलाइन उपभोक्ताओं को रविवार के लिए मुफ्त काल सेवा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ब्रॉडबैंड के नए उपभोक्ता 249 के मासिक प्लान पर छह माह के लिए असिमित डाटा डाउन लोड का फायदा उठा सकते हैं। छह माह बाद यह प्लान 499 में बदल जाएगा। जिसमें भी असीमित डाटा डाउनलोड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें