mobile user
11500 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में सिर्फ बीएसएनएल की संचार सेवा उपलब्ध है। आपदा में निगम का मुख्य टावर ध्वस्त हो गया था। एकमात्र टावर से यहां संचार सेवा का संचालन हो रहा है। ऐसे में यात्राकाल में प्रतिदिन हजारों की तादात में लोगों के होने के कारण यहां संचार नेटवर्क जाम हो जाता है, लेकिन इस बार अब, श्रद्धालुओं को यहां बेहतर संचार सेवा मिलेगी।