फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के बाद चमोली में उबाल, गंगोत्री हाईवे किया बाधित

Sun, 19 Aug 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 10
protest - फोटो : amar ujala
उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक में नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के बाद जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के दूसरे दिन रविवार को छात्र संगठनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने ज्ञानसू और देवीधार में विरोध प्रदर्शन कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित किया।
 
विज्ञापन

2 of 10
protest
आंदोलनकारियों ने आईजी संजय गुंज्याल और यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पवांर को भी आगे नहीं बढ़ने दिया। इससे गुंज्याल और रावत करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।
 
विज्ञापन

3 of 10
protest
आंदोलनकारियों के नहीं मानने पर आईजी को वाहन बदलकर आवाजाही करनी पड़ी, जबकि त्रिवेंद्र पवांर आंदोलनकारियों के साथ ही बैठ गए।

4 of 10
protest
उत्तरकाशी में दुष्कर्म और हत्या से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सब्जी की दुकानों में तोड़-फोड़ कर दी।
विज्ञापन

5 of 10
protest
हाईवे जाम होने से बस, टैक्सी आदि वाहनों का संचालन भी ठप रहा। आंदोलनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एलान किया कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। प्रदर्शनकारियों में दिपेंद्र कोली, मनीष राणा, आजाद भूषण, पवन नौटियाल टीकाराम, शंकर दत्त, हरीश नौटियाल, पंकज उनियाल, शंभू भट्ट समेत सैकड़ों ग्रामीण और छात्र शामिल रहे।
 
विज्ञापन

6 of 10
protest
वहीं गोपेश्वर में रविवार को चमोली जिले में दिनभर माहौल तनावपूर्ण रहा। गोपेश्वर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने जुलूस-प्रदर्शन कर घटना में शामिल अपराधियों का पुतला फूंका। 
 
विज्ञापन

7 of 10
protest
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए मुख्य बाजार से लेकर मंदिर मार्ग तक फ्लैग मार्च किया। जोशीमठ पोखरी, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, थराली और देवाल क्षेत्रों में भी घटना को लेकर लोगों में गुस्सा दिखा। घटना के विरोध में व्यापार संघ से जुडे़ व्यापारी गोपेश्वर मुख्य बाजार में इकटठा हुए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर जुलूस-प्रदर्शन किया।

8 of 10
protest
व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, महामंत्री आयुष चौहान, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी और पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगरान ने शीघ्र अपराधियों की पहचान कर सजा दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने बाहरी क्षेत्र से उत्तराखंड में आ रहे लोगों का सत्यापन करने की मांग उठाई है। जोशीमठ में भी पुलिस टीम ने नगर में गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

 

9 of 10
protest
इस मौके पर एबीवीपी के अध्यक्ष सुधीर राणा, नगर संगठन मंत्री प्रवीण असवाल, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवल भट्ट, नेहा, संजय राणा, चंद्रकला तिवारी, नंदी राणा, चंद्रकला खंडूरी आदि मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि संपूर्ण जिले में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। 
विज्ञापन

10 of 10
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार ने डुंडा ब्लॉक में हुए अमानवीय कृत के विरोध में 22 तारीख को उत्तराखंड बंद का एलान किया है। रविवार को उत्तरकाशी आते वक्त वह देवीधार में ग्रामीणों द्वारा लगाए जाम में फंस गए, जिसके बाद उन्होंने वहीं पर ग्रामीणों से वार्ता कर उनके आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के इतिहास की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें