फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज का ऐसा अंजाम, कर दिए थे पत्नी के 70 टुकड़े, तस्वीरें

Thu, 20 Oct 2016 08:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
anupama gulati
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए अनुपमा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। एक पति ने अपनी पत्नी का कत्ल करने के बाद लाश के 70 टुकड़े कर उसे घर के अंदर ही डीप फ्रीज़र में डाल दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
murder
17 अक्टूबर 2010 को देहरादून के प्रकाश नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी का पत्नी अनुपमा के साथ झगड़ा हुआ। गुस्से में राजेश ने तकिये से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने लाश के 70 टुकड़े कर फ्रिज में बंद कर दिए। घटना के बाद दो माह बाद लाश के टुकड़े मसूरी रोड में बरामद किए गए।
 
विज्ञापन

3 of 8
murder
अनुपमा के भाई सुजान कुमार प्रधान निवासी दिल्ली ने मामला दर्ज कराया था। हत्यारोपी राजेश गुलाटी जेल में बंद है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने अपनी बीवी को कत्ल के बाद लाश के 70 टुकड़े करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने कत्ल के बाद गुनाह छुपाने का आइडिया एक अंग्रेजी फिल्म से लिया था।
 

4 of 8
murder
बताया गया कि उसने कोलकाता में रहने वाली किसी लड़की से दूसरी शादी कर ली थी और शायद इसी वजह से उसने अपनी पहली पत्नी अनुपमा को बेदर्दी से कत्ल कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 8
murder
पुलिस के मुताबिक राजेश अपने लैपटॉप पर एक अंग्रेजी फिल्म देखता था। उस फिल्म का नाम ‘साइलंस ऑफ द लैंब’ था। इस फिल्म में एक शख्स हत्या के बाद लाश के कई टुकड़े करता है। इन टुकड़ों को वो दफना देता है ताकि लाश का पता न लगे और उसके गुनाहों के सबूत न मिल सके।
 
विज्ञापन

6 of 8
murder
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने कमरे में अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया था और अपना जुर्म को छिपाने के लिए उसे छोटे-छोटे 70 टुकड़ों में काट डाला था। फिर रोज एक टुकड़ा काले रंग की पॉलीथीन में लेकर बाहर निकलता और दूर जंगल में जाकर फेंक आता था।
 
विज्ञापन

7 of 8
murder
पत्नी के कत्ल का राजेश को रत्ती भर भी अफसोस नहीं है। घटना के बाद जब अचानक मां के गायब होने के बारे में बच्चों ने पिता से मां के बारे में पूछा तो कहा कि मां नानी के पास दिल्ली गई है। दरअसल, हत्या से 11 साल पहले राजेश और अनुपमा ने लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए।
 
विज्ञापन

8 of 8
murder
राजेश को अपनी पत्नी से इस कदर नफरत हो गई कि उसने उसके साथ रहना भी छोड़ दिया। कोलकाता में उसने दूसरी महिला से शादी तक कर ली। हालांकि राजेश इसकी वजह पत्नी की बेवफाई बताता है लेकिन उसकी खुद की करतूत ही इसकी गवाही देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें