फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग फेस्टिवल में अमेरिकन और ब्रिटिश बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जमकर झूमे श्रोता, तस्वीरें

Wed, 07 Mar 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
yoga - फोटो : chandra prakash pandey
तीर्थनगरी में आयोजित बीटल्स फेस्टिवल में मुंबई निवासी 15 वर्षीय कारा ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
yoga - फोटो : chandra prakash pandey
कारा ने ब्रिटिश बैंड दि फेब फॉर के सदस्यों के साथ अमेरिकी और ब्रिटिश गायकों के तीन गाने गाए। कारा बॉलीवुड के संगीत निर्देशक आनंद राज आनंद की बेटी हैं।  मुनिकीरेती में चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में मंगलवार को भी कई रंगारंग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

3 of 5
yoga - फोटो : chandra prakash pandey
बीटल्स फेस्टिवल में ब्रिटिश बैंड ग्रुप दि फेब फॉर के साथ बॉलीवुड के संगीत निर्देशक आनंद राज आनंद की बेटी कारा ने विदेशी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। कारा ने अमेरिकी सिंगर वियोनस के गीत हेलो..., ब्रिटिश सिंगर अडेल का रोलिंग इन दि डिप... और विटनी हॉस्टन का आई विल ओलवेस लव... गीत प्रस्तुत किए।

4 of 5
yoga - फोटो : chandra prakash pandey
मुनिकीरेती में जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट के समीप खेल स्टेडियम में आयोजित फेस्टिवल में बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड द फैब फोर ग्रुप के सदस्य जॉसेफ एडवर्ड, डैनियल फेल्पस, जॉन थॉमस व पीटर नॉइल्स ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। जॉसेफ एडवर्ड ने ड्रम वादन, डैनियल फेल्पस, जॉन थॉमर व पीटर नॉइल्ड ने गिटार पर गीतों की सामूहिक प्रस्तुतियां दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yoga - फोटो : chandra prakash pandey
 इस दौरान विदेशी बैंड ग्रुप ने क्लोज यूवर आईज एंड आई किस यू टुमारो आई विल मिस यू रिमेंबर आई विल ऑलवेज बी ट्रियू...,ही इज ए रियल नो वियर मैन सिटिंग इन हिज नो वियर लैंड.., वेन द वाज यंगर सो मच यंगर दैन टूडे...दियर आर प्लेसेस आई रिमेंबर ऑल माई लाइफ दॉ...,बैक इन द यूएसएसआर, आई वाना जो हंट, हरे कम्स द सन, आई वांट टू होल्ड यू हैंड...आदि गात गाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें