फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां घाटी विवाद: 20 भारतीय सैनिकों की शहादत से उत्तराखंड की जनता में आक्रोश, देशवासी ऐसे जाहिर कर रहे गुस्सा

Wed, 17 Jun 2020 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
लद्दाख में भारतीय सेना और चीन सेना के बीच झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर देश की जनता में आक्रोश है। वीरभूमि उत्तराखंड सहित पूरे देश में प्रदर्शन का दौर जारी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीन की नापाक हरकत पर आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील भी की।

 
विज्ञापन

3 of 6
भाजयुमो ने चीन का सामान जलाकर बहिष्कार किया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि यह घटना निंदनीय है। लोगों से अपील की कि वह चीन के सामान का बहिष्कार करें। विधायक हरबंस कपूर के नेतृत्व में बल्लीवाला चौक पर चीन का पुतला दहन किया गया। 
 

4 of 6
तेजस ग्रुप द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका गया। कहा कि आज से चीन का बना कोई भी सामान न खरीदें।
 
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता एकत्र हुए और चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीन का झंडा जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसूरी में कांग्रेस के द्वारा चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने का आग्रह किया गया।  कहा कि चीन लगातार भारत को नुकसान पहुंचा रहा है। चीन को जवाब देने का समय आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें