फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से बच्चे ने मार दी खुद को गोली, वजह जान दिल पसीज जाएगा

Mon, 05 Feb 2018 06:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 2
गोली
आठवीं के एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, लेकिन इसकी वजह जानेंगे तो आपका भी दिल पसीज जाएगा...

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दल्लालान में आठवीं के एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया।
 
तीर्थ पुरोहित शेवतकांत शर्मा का बेटा सात्विक शर्मा दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में कक्षा आठ का छात्र था। बताया जाता है कि रविवार शाम को करीब साढ़े सात बजे सात्विक शर्मा ने खुद को घर की पहली मंजिल के एक कमरे में बंद कर लिया और गोली मार ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा बंद कर कनपटी में मारी गोली

2 of 2
आत्महत्या - फोटो : self
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। परिजन कमरे के दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो सात्विक लहूलुहान पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उसने अपनी कनपटी में गोली मारी थी।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि सात्विक का शव कमरे में ही है। वहां दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। छात्र के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें