फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर बिजली का खम्बा पकड़कर सेल्फी ले रहा था युवक, मिली ऐसी मौत कि रूह कांप जाए

Thu, 12 Apr 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
selfie
सेल्फी का क्रेज युवाओं के लिए मौत का सबब बनता जा रहा है। इस युवक के साथ भी जो हुआ उसे पढ़कर शायद आप सेल्फी लेने से पहले सौ बार सोचेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
selfie
मामला दून के आईएसबीटी फ्लाइओवर का है, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में युवक को अपनी जान गंवानी चली गई। पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात चार युवक पटेलनगर स्थित निरंजनपुर एक होटल में खाना खाने जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
selfie
इसी दौरान चारों युवक आईएसबीटी फ्लाइओवर पर सेल्फी लेने लगे। तभी विशाल नाम का युवक फ्लाइओवर की बाउंड्री पर चढ़ गया और बिजली के खम्भे को पकड़ कर सेल्फी लेने लगा। बारिश होने के कारण खम्बे में करंट से विशाल को झटका लग गया और वह फ्लाइओवर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  

4 of 5
selfie
पुलिस की मानें तो चारों युवक शराब के नशे में थे। उनमे से एक के पिता का जन्मदिन था तो वे पार्टी करके वापस लौट रहे थे। तभी सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
selfie
स्थानीय लोगों की मदद से विशाल को महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें