फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा की शान 200 साल पुराना हराभरा पेड़ हुआ धराशायी, लोग हो गए भावुक, तस्वीरों में देखें...

Wed, 08 Jul 2020 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : एक्सक्लूसिव तस्वीरें: रोहित भट्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
करीब 200 साल से ज्यादा समय से अल्मोड़ा की पहचान बने बोगनवेलिया का पेड़ आज धराशायी हो गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
पोस्ट ऑफिस रोड पर मौजूद बोगनवेलिया का यह पेड़ अल्मोड़ा की शान के साथ ही खूबसूरती में भी चार चांद लगाता था।

 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
अल्मोड़ा की शान औऱ पहचान माने जाने वाला चौघानपाटा में स्थित प्राचीन बोगनबेलिया का खूबसूरत और विशाल पेड़ भारी बारिश के दौरान सदा के लिए अलविदा कह गया।

 

4 of 10
- फोटो : amar ujala
अब इसके न होने से स्थानीय लोग दुखी हैं। वह इसकी टहनियां सहेज रहे हैं। शहर के बुजुर्ग तो इस पेड़ को इस हालत में देखकर भावुक हो गए।

 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
आज सुबह भारी के दौरान यह बोगनवेलिया और देवदार का पेड़ धराशायी हो गया। बताते हैं कि इन दोनों पेड़ों को करीब दो सौ साल के भी ज्यादा समय पहले एक साथ रोपा गया था।
 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : bogan beliya
तब से बोगनवेलिया का पेड़ हराभरा था। ये पेड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था। लोग यहां रुक कर सेल्फी लेते थे।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
बोगनवेलिया का यह पेड़ हर साल मई और जून के महीने में बैगनी फूलों से लद जाता था। खासकर पर्यटकों के लिए यह आकर्षक का केंद्र बना रहता था।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
कई बार अमर उजाला अखबार में भी इसकी तस्वीर छापी गई। आज सुबह पेड़ गिरने से कई गाड़ियां दब गईं। जेसीबी मशीनों और कटर द्वारा पेड़ को हटाया जा रहा है। 

9 of 10
करीब 200 साल पुराना ये पेड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र था। यह पेड़ गिरने से मैं काफी दुखी हूं। यह पेड़ अल्मोड़ा की शोभा बढ़ाता था और एक लैंडमार्क था। - प्रकाश चंद्र जोशी, पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
इस से पेड़ हमारी काफी यादें जुड़ी हुई थीं। जब हम छोटे थे, खेलने के लिए जाते थे तो इसी पेड़ की छांव में बैठा करते थे। - दीपक शाह पूर्व नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें