फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः कांवड़ यात्रा पार्किंग पर मिला 'बम', पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Wed, 19 Jul 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
police - फोटो : amar ujala
तीर्थनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की पार्किंग में 'बम' मिलने से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। सड़क किनारे गड्ढे में मिले इस 'बम' से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kanwar yatra
मंगलवार दोपहर को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा में बैरागी पार्किंग में बम नुमा वस्तु मिलने पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
kanwar yatra
बम मिलने की खबर से बैरागी पार्किंग में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने बैरागी कैंप की ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्धों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। 

 

4 of 6
bomb
जिस जगह बम मिला वहां पार्किंग में करीब एक लाख कांवड़िएं और करीब 20 हजार से अधिक डाक कांवड़ के वाहन खड़े हुए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
kanwar yatra
कनखल थाने के अंतर्गत बैरागी कैंप की पार्किंग के निकास द्वार के पास एक ढाबे में रखी कुर्सी के नीचे किसी ने संदिग्ध वस्तु को देखा। रॉकेट बमनुमा यह वस्तु देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कनखल थानाध्यक्ष अनुज सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने डंडे से उक्त वस्तु को एक गड्ढे में धकेल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bomb
सूचना पर जिलाधिकारी दीपक रावत व एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी मौके पर पहुंचे। इस क्षेत्र को पुलिस ने घेर लिया। साथ ही डॉग स्‍क्वॉयड को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वायड ने भी विस्फोटक वस्तु की पुष्टि की। इस पर बम निरोधक दस्ते ने मौके से उक्त वस्तु को निष्क्रिय किया। निष्क्रिय करने दौरान जोर का धमाका भी हुआ। अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें