बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय सोमवार को अपने परिवार संग तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान वह शहर के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 6
vivek oberoi
- फोटो : amar ujala
कृष्णा, गैंग, काल, ग्रेट गैंड मस्ती जैसे कई फिल्मों में अभिनय कर चुके बॉलीवुड के मशहूर कलाकार विवेक ओबरॉय सोमवार दोपहर अपनी पत्नी प्रियंका, बेटे विवान, बेटी अमिया, बहन मेघना और उनके पति अमित, भांजे शिवांग, अर्जुन के साथ स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
vivek oberoi
आश्रम में उन्होंने आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में भोजन किया।
4 of 6
vivek oberoi
इसके बाद वह परिजनों के साथ मिलकर स्वर्गाश्रम मुख्य बाजार भ्रमण पर निकले और खरीदारी की। बाजार में घूमते समय उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
5 of 6
vivek oberoi
इस दौरान गंगा नदी में बोट का लुत्फ उठाया। विवेक ओबरॉय ने बताया कि वह बच्चों के स्कूली अवकाश के चलते तीर्थ नगरी आए हैं।
देर सांय उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर होने वाली सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। बताया गया है कि वह अभी दो दिन तीर्थ नगरी में रहेंगे।