मंगलवार को अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे मशहूर फिल्म अभिनेता जॉन इब्राहिम को नए लुक में देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ बेकाबु हो गई। जानिए उन्होंने क्या किया।
विज्ञापन
2 of 6
john abraham
शूटिंग के लिए जब वे पिक्चर पैलेस पहुंचे तो वहां उनके चाहने वालों की भीड़ जुट गई। भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी हालात पर काबू नहीं पा पाई। इस दौरान जब वे बाहर निकले तो फैंस भी उन तक पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 6
john abraham
इसके बाद जॉन ने हाथ दिखाया और तब फैंस शांत हुए। इसके बाद वे फैंस के बीच में जाकर खड़े हो गए। तो फैंस ने खूब सेल्फी ली और साथ में फोटो भी खिंचाई।
4 of 6
john abraham
वैसे तो उनके चाहने वालें उन्हें किसी भी लुक में देखने से खुश हो जाते हैं। लेकिन यहां वे अपनी फिल्म में एक शिक्षक का किरदार निभा रहे हैं। वहां उनके इस लुक के बारे में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
5 of 6
john abraham
बता दें कि जॉन अपनी क्रू मेंबर के साथ आने वाले तीन-चार दिनों तक मसूरी और आसपास के विभिन्न लोकेशंस पर शूटिंग करेंगे। मंगलवार दोपहर को जॉन इब्राहिम ने बतौर एक शिक्षक की भूमिका में ऐतिहासिक तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी पिक्चर पैलेस में आधा घंटे एक सीन फिल्माया।
सूत्रों ने बताय कि फिल्म का असली नाम का खुलासा अभी नही किया गया। मगर चर्चा है कि परमाणु या शांतिवन फिल्म का नाम है। मसूरी तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी में जॉन इब्राहिम एक शिक्षक के किरदार में हैं। स्कूल का नाम भी देहरादून के एक स्कूल के नाम पर है। जिसमें लोक सूचना अधिकारी के पास कुछ जानकारी लेने जॉन पहुंचते हैं। इस सीन के बाद जैसे ही जॉन बाहर निकले। प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।