न्यूट्रीशियन डा. मोनिका मित्तल के मुताबिक परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे जंक फूड और तली हुई चीजों से परहेज कर प्रोटीन, विटामिनयुक्त चीजों का प्रयोग करें। दोपहर में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद के अलावा दही लें। रात में हल्का भोजन लें। खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।