देहरादून में स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे। रक्तदान को लेकर रक्तदाताओं मे जमकर उत्साह दिखा। इस महादान में कुल 1140 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें कई ने पहली बार रक्तदान किया तो कुछ ऐसे भी थे जिनके लिए ये एक परंपरा बन चुकी है। रक्तदान में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।