फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: देर रात धमाकों की आवाज के बाद आग की लपटें देख दहशत में आए लोग, तस्वीरें...

Tue, 02 Apr 2019 03:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के रिहायशी इलाके में देर रात धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। आग की भयावह लपटें देखकर लोग भी दहशत में आ गए। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, देहरादून के 22 ओल्ड सर्वे रोड पर देर रात एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इस दौरान वहां आग लगते ही धमाके शुरू हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
Blast In Godown, Blast , - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि ओल्ड सर्वे रोड पर मोहम्मद आरुन की कबाड़ी की दुकान का गोदाम है। देर रात 12 बजे वहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

4 of 6
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आवाज सुनकर बाहर आए लोगों ने फायर ब्रिग्रेड को इसकी सूचना दी। लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर बिग्रेड पहुंची, जिससे आग और भी विकराल हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फायर बिग्रेड की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी राय सिंह राणा ने बताया कि गोदाम के सामान के अलावा अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग किस कारण लगी यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आबादी के बीच हुए धमाके को लेकर लोगों में आक्रोष बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आबादी के बीच में इस तरह के गोदाम नहीं होने चाहिए। पुलिस को इसे लेकर भी कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें