उत्तराखंड के रुड़की में एक घर में काला नाग निकल आया। सांप को घर में देख परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन इसके बाद परिवार ने जो काम किया उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं वहां बड़ी संख्या में लोग भी इकट्टे हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, नाग मोहल्ला पूर्वावली निवासी परमजीत सिंह के घर में निकला। पहले तो सांप को देख परिवार के लोग घबरा गए और सांप को मारने का मन बनाया। लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
परमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सांप के सामने एक बर्तन में दूध रख दिया। जिस दूध को नाग पीने भी लगा। इसके बाद इसकी सूचना परिवार ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सांप को दूध पीता देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने सांप का दूध पीते वीडियो भी बनाया। रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि सांप निकलने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था।
टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर बोरी में बंद कर जंगल में छोड़ दिया है। यह काला नाग था। लोगों से अपील है कि अगर कहीं सांप दिखे तो मारे नहीं, वन विभाग को सूचित करें।