फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की रैली में कार्यक्रम स्थल के पास सोना बनाने को आलू लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, तस्वीरें....

Sun, 17 Mar 2019 10:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को देहरादून में हो रही कांग्रेस अध्यक्ष राह़ुल गांधी की परिवर्तन रैली में भाजपा कार्यकर्ता भी जाने के लिए दौड़ लगाते रहे। कार्यकर्ता रैली स्थल के पास सोना बनाने के लिए आलू लेकर पहुंच गए और वहीं बैठकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गत वर्ष आलू को लेकर पीएम मोदी के एक भाषण के बाद राहुल गांधी ने अपनी जनसभा में कहा था कि 'ऐसी मशीन लगाउंगा, इधर से आलू घुसेगा और उस साइड से सोना निकलेगा। इस साइड से आलू डालो, उधर से सोना निकालो। इतना पैसा बनेगा, आपको पता नहीं होगा क्या करना है पैसों का।'
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जब ये मैसेज वायरल हो गया तो बाद में कांग्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा भी था कि यह राहुल के भाषण का सिर्फ एक हिस्सा था, जिसे कुछ लोगों तोड़-मरोड़ कर वायरल कर दिया। पूरा भाषण ये नहीं था।

4 of 5
देहरादून में राहुल गांधी की रैली - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए थे। इसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आज परेड मैदान में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा में आलू लेकर जाने की फिराक में थे, लेकिन वे पुलिस सुरक्षा के चलते वहां तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद वे रैली स्थल के पास ही बैठकरर आलू को लेकर खूब नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस में शामिल हुए मनीष - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में वोटरों को साधने के लिए राहुल गांधी जनसभा कर रहे हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली में राहुल गांधी के लिए मुख्य मंच बनाया गया है। अन्य बड़े नेताओं के लिए दूसरा मंच तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें