फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर उत्तराखंड में जश्न, भाजपाईयों ने बांटी मिठाई

Thu, 20 Jul 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
bjp
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल और सीएम त्रिवेंद्र स‌िंह रावत ने देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर रामनाथ कोविंद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bjp
इस दौरान भाजपाईयों ने म‌िठाईयां बांटी। साथ ही सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने आत‌िशबाजी करते हुए खुशी मनाई। 
विज्ञापन

3 of 6
bjp
राज्यपाल ने कहा कि कोविंद राज्यसभा सांसद समेत अनेक संसदीय समितियों के सदस्य व राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके हैं। उनके देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए निर्वाचित होने से पद की गरिमा में और वृद्धि होगी।

4 of 6
bjp
गौरतलब है कि गत वर्ष 11 और 12 अप्रैल को कोविंद राजभवन देहरादून आए थे। इस दौरान राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल की कोविंद से अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई थी। डॉ. पाल ने कोविंद को उत्तराखंड के विविध पक्षों की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
केके पॉल - फोटो : AmarUjala
साथ ही उत्तराखंड पर आधारित कॉफी टेबल बुक व स्मृति चिह्न भी भेंट किए थे। राजभवन से प्रस्थान करते समय कोविंद ने आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए विजिटर बुक में ‘एक्सीलेंट हॉस्पिटैलिटी’ टिप्पणी भी लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cm trivendra singh rawat
वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ने कहा कि कोविंद के मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने कहा कि कोविंद का विशाल राजनैतिक, प्रशासनिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन के उच्च मापदंड सभी के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें