तिरंगा रैली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस यात्रा के चार चरणों में राजधानी के बाद महत्वपूर्ण केंद्रों पर 15 मई, जिला केंद्रों पर 16 व 17 मई और विधानसभा, ब्लॉक, तहसील, कस्बे, बड़े गांवों में 18 से 23 मई तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। कहा कि इस पहल का मकसद सशस्त्र बलों का सम्मान करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को बढ़ाना चाहती है।